बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में ‘द रायल होटल पैलेस’पर लगा सरकारी ताला,जल्द हो सकती है बुलडोजर की दस्तक!

02 Jna 2024 21:09 Pm

सिद्दार्थनगर में आज जिले की बड़ी खबर सामने आई है जिसको लेकर शिकायती राजनीतिक महकमा भी प्रशासन के एक्शन से गदगद है,जानिए दुष्कर्म के प्रयास से लेकर सरकारी ताला लटकाने की दास्तां?

सिध्दार्थनगर

आज सिध्दार्थ नगर जिले का मशहूर और खूबसूरत ‘द रॉयल पैलेस होटल’ पर सरकारी ताला लगाकर सीज कर दिया गया है जिसके आदेश की एक प्रति चस्पा कर दी गई है।

स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बना था होटल,ध्वस्त करने का सरकारी पोस्टर चस्पा

सिद्धार्थनगर सदर थाना अंतर्गत रॉयल पैलेस होटल पर आज भारी पुलिस बल के साथ सदर एसडीएम ललित कुमार मिश्रा पहुँचे जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया।इस आदेश जारी किए गए फरमान को चस्पा करते हुए बताया कि,आवासीय भवन का नक्शा स्वामित्व प्रकार से संचलित किया जा रहा था। जो मानक और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत है इसीलिए ‘द रॉयल पैलेस होटल व रेस्टोरेंट को सील किया जा रहा है।इससे आमजनमानस को खतरा है,अगर इस प्रतिष्ठान के मालिक इस बात की अवहेलना करते हैं तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी और अग्रिम आदेश तक यह पूरी तरह बंद रहेगा।


कुछ दिन पहले एक बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में उठा था इस मामले का धुंआ,अब बन रहा ज्वालामुखी
विगत कुछ दिनों पहले इसी होटल के रेस्टोरेंट में खाना खाने आये एक परिवार की बच्ची के साथ होटल मालिक के भाई द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आय था तब से जिले भर का राजनीतिक दलों का महकमा जमकर विरोध कर रहा था,जिसके बाद प्रशासन स्तर तक जब मामला पहुँचा तो मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया था।लेकिन आज अचानक से एक विनाशकारी तूफान ने दस्तक दी और सरकारी ताला लटक गया।अब आगे की कार्यवाही बुलडोजर या फिर कुछ और ये तो आने वाला फ़रमान बताएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.