Voice Of News 24
24 Dec 2023 2023 23:37PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थ नगर ज़िला वास्तव में चोरों का गढ़ बन चुका है।हर रोज हो रही जिले के अलग-अलग इलाको में चोरियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है।हाल ही का मामला है लोटन कस्बा के पश्चिमी भाग मे स्थित पेट्रोल पम्प के बगल मे एक ढाबे की दुकान से शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोर ईनवर्टर बैटरी चुरा कर फरार हो गये ।ढाबा मालिक अरुण प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि छत से सरिया काट कर दुकान मे रखा ईनवर्टर बैटरी व दो हजार नकद अज्ञात चोर उठा ले गये, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है और सैकड़ों व्यापारी दहशत में है।
गहरी नींद सोई हुई पुलिस को पहरा देने के लिए जनता बटोर रही नुक्कड़ सभा,पुलसिया व्यवस्था पस्त
आज यानी कि रविवार को लोटन कस्बा मे दोपहर बारह बजे अरुण प्रताप के पिता तेज प्रताप सिंह ने लोटन कस्बा मे नुक्कड़ जन सभा के माध्यम से व्यापारियों की मौजूदगी में बताया कि लोटन पुलिस की नाकामी और लापरवाही के कारण समस्त व्यापारी वर्ग परेशान है।रात्रि मे तेज गस्त न होने के बजाय पुलिस अपने ड्यूटी से विमुख होकर सो रही है जिससे चोरी होने का भय बना रहता है और लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है।नुक्कड़ सभा में चोरी के उन सभी मामलों के पर्दाफाश करने की माँग की गई है जिसमे पुलिस अभी भी हवा में तीर चला रही है। इस मामले में लोटन के
थानेदार यशवंत सिंह का कहना है कि ईनवर्टर बैट्री चोरी होने की तहरीर मिली है।पुलिस जाँच मे लगी है।












