बलिया: स्कूल वाहनों के सुरक्षा मानकों पर ARTO सख्त, परमिट, फिटनेस या बीमा न होने पर सीधे सीज होगी गाड़ी

बलिया

बलिया जनपद के आगामी नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत और स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बलिया के एआरटीओ अरुण कुमार राय ने जिले के सभी स्कूल प्रबंधकों और वाहन संचालकों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के आगामी नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत और स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बलिया के एआरटीओ अरुण कुमार राय ने जिले के सभी स्कूल प्रबंधकों और वाहन संचालकों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। एआरटीओ ने सख्त लहजे में निर्देश जारी करते हुए साफ कर दिया है कि बिना वैध परमिट, फिटनेस और बीमे के किसी भी स्कूल वाहन को सड़कों पर दौड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही सभी स्कूल वाहनों का पूरा विवरण यूपी आईएसवीएनपी (UPISVNP) पोर्टल पर अपडेट रखना अनिवार्य कर दिया गया है।

CCTV, GPS और पैनिक बटन की होगी सघन जांच, मानक पूरे न होने पर रद्द होगा रजिस्ट्रेशन
एआरटीओ अरुण कुमार राय ने आदेश जारी करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा मानकों की सूची जारी करते हुए निर्देश दिए कि

सुरक्षा उपकरण: प्रत्येक स्कूली वाहन में सीसीटीवी (CCTV) कैमरा, जीपीएस (GPS) ट्रैकिंग सिस्टम, आपातकालीन पैनिक बटन, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) का सुचारु रूप से चालू रहना अनिवार्य है।

ड्राइवर-कंडक्टर का वेरिफिकेशन: वाहनों के चालकों और परिचालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ उनके चरित्र का पुलिस सत्यापन (Police Verification) अनिवार्य रूप से कराया जाए।

कंडम वाहनों पर कैंची: जो वाहन चलने योग्य नहीं हैं, कंडम हो चुके हैं या फिर अपनी 15 वर्ष की समय सीमा (आयु) पूरी कर चुके हैं, उनकी नियमानुसार कागजी औपचारिकताएं पूरी कर तत्काल प्रभाव से पंजीकरण (Registration) निरस्त कराया जाए।

ओवरलोडिंग पर लगेगा फुल स्टॉप, नियम तोड़े तो होगी जेल
एआरटीओ ने स्कूल प्रबंधनों को यह भी सख्त हिदायत दी है कि किसी भी स्कूल बस, वैन या ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को भेड़-बकरियों की तरह न बैठाया जाए। यदि चेकिंग के दौरान किसी भी वाहन में ओवरलोडिंग पाई गई या यातायात नियमों का उल्लंघन मिला, तो संबंधित वाहन चालक के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध भी बेहद सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग के इस कड़े रुख के बाद जिले के सभी निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि जल्द ही सड़कों पर इसके लिए एक बड़ा चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.