बलिया
उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और अपराधियों पर अंकुश कसने के उद्देश्य से पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और अपराधियों पर अंकुश कसने के उद्देश्य से पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कड़े निर्देशन में जनपद की पुलिस, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई है।
12.56 लाख रुपये का लगा भारी जुर्माना, 23 गाड़ियां सीज
दो दिनों तक चले इस ताबड़तोड़ अभियान में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 674 वाहनों का चालान काटा, जबकि बिना वैध कागजातों के सड़कों पर दौड़ रहे 23 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 12,56,000 रुपये (बारह लाख छप्पन हजार रुपये) का भारी-भरकम जुर्माना ठोंका है।
जातिसूचक शब्द, मॉडिफाइड साइलेंसर और काली फिल्म पर चला पुलिस का डंडा
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर सतीश कुमार शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में चले इस अभियान के दौरान अवैध बस/टेम्पो स्टैंडों, ड्रंकन ड्राइव (शराब पीकर गाड़ी चलाना), काली फिल्म, हूटर और भड़काऊ शब्द लिखे वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक की गई कार्रवाई की सूची
जातिसूचक व भड़काऊ शब्द: दोपहिया और चार पहिया वाहनों की नंबर प्लेट पर जाति सूचक, पद सूचक या अन्य भड़काऊ शब्द लिखने वाले 38 वाहनों का चालान किया गया।
बिना हेलमेट: सड़कों पर बिना हेलमेट के जान जोखिम में डालकर चलने वाले सर्वाधिक 465 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
ट्रिपल राइडिंग: बाइक पर तीन सवारी (ट्रीपल लोडिंग) बैठाकर चलने वाले 46 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
मॉडिफाइड साइलेंसर: सड़कों पर पटाखों जैसी आवाज निकालकर दहशत फैलाने वाले 07 मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों पर भी गाज गिरी।
ड्रंक ड्राइविंग: शराब के नशे में वाहन चलाकर दूसरों की जान खतरे में डालने वाले 04 चालकों का चालान काटा गया।
वाहन सीज: बिना किसी वैध दस्तावेज (कागजात) के चल रहे 23 वाहनों को सीधे सीज कर थाने खड़ा कराया गया।
कार्रवाई के साथ दी गई समझाइश, की गई अपील
इस दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान जहाँ एक तरफ नियमों को तोड़ने वालों पर कानूनी चाबुक चला, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने जनपदवासियों के लिए एक व्यापक यातायात जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को समझाते हुए दोपहिया वाहनों पर हमेशा हेलमेट लगाने, ट्रिपल सवारी से बचने और चार पहिया वाहनों में अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को आगे भी किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक के गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल युवक की शिनाख्त की pic.twitter.com/aigOaDKK9b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026













