फूलबेहड़ (लखीमपुर खीरी)
लखीमपुर खीरी जनपद अंतर्गत फूलबेहड़ क्षेत्र से किसानों की समस्याओं से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद अंतर्गत फूलबेहड़ क्षेत्र से किसानों की समस्याओं से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इलाके में यूरिया खाद की भारी किल्लत बनी हुई है, जिससे अन्नदाताओं की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्र के किसानों के लिए राहत का आखिरी ठिकाना बना कृभको केंद्र (महेवागंज, मोहारी बाग) भी अब पिछले तीन दिनों से पूरी तरह खाली पड़ा हुआ है, और वहाँ यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है।
सहकारी समितियां पहले ही थीं खाली, अब कृभको भी हुआ ‘हाउसफुल’
मिली जानकारी के मुताबिक, जब फूलबेहड़ क्षेत्र की अधिकांश साधन सहकारी समितियों पर खाद का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो गया था, तब यही कृभको केंद्र सैकड़ों पीड़ित किसानों को यूरिया उपलब्ध कराकर उनका एकमात्र सहारा बना हुआ था। दूर-दराज से आकर किसान यहाँ से यूरिया ले जा रहे थे। लेकिन अब कृभको केंद्र पर भी स्टॉक पूरी तरह निल होने से किसानों के सामने गहरा संकट खड़ा हो गया है।
खाद की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर किसान, फसल प्रभावित होने का डर
क्षेत्र की लगभग सभी प्रमुख समितियों और केंद्रों पर ताला लटकने या यूरिया न होने के कारण किसान भीषण गर्मी और उमस के बीच खाद की तलाश में एक दुकान से दूसरी दुकान और एक केंद्र से दूसरे केंद्र तक चक्कर काटने को मजबूर हैं।
किसान भाइयों का कहना है कि धान और अन्य खरीफ फसलों के विकास के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। अगर फसलों को सही समय पर यूरिया खाद नहीं मिली, तो फसल का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हो जाएगा और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
क्षेत्र के किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है कि फूलबेहड़ क्षेत्र की समितियों और कृभको केंद्र पर तत्काल प्रभाव से यूरिया खाद की पर्याप्त रैक भिजवाई जाए, ताकि ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लग सके और किसानों को समय से खाद मिल सके।
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक के गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल युवक की शिनाख्त की pic.twitter.com/aigOaDKK9b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026











