सहारनपुर
सहारनपुर जनपद में आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भव्य ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद में आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भव्य ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा ए.एस. गणेश और पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग का सघन स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
शामली में हुई हाई-लेवल समीक्षा बैठक, सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम
कांवड़ यात्रा की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए जनपद शामली में एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में दोनों आला अधिकारियों ने कांवड़ मेले के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट, रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल (Heavy Police Force) की तैनाती को लेकर विस्तृत चर्चा की।
सुरक्षा को लेकर जारी किए गए मुख्य निर्देश
हाईटेक निगरानी: पूरी कांवड़ यात्रा की निगरानी आधुनिक ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी।
सोशल मीडिया पर नजर: असामाजिक तत्वों और अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
आपातकालीन तैयारी: किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।
कांवड़ मार्ग की बारीकी से जांच, सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता
स्थलीय निरीक्षण के दौरान एडीजी और डीआईजी ने कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की जा रही बैरिकेडिंग, मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग), कांवड़ शिविरों, विश्राम स्थलों और पार्किंग जोन की व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस संचालन और आपातकालीन निकासी मार्गों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर शिवभक्त कांवड़ियों के आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा या असुविधा नहीं आनी चाहिए। संभावित समस्याओं का समय रहते तुरंत निस्तारण किया जाए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को हर हाल में सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए।
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक के गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल युवक की शिनाख्त की pic.twitter.com/aigOaDKK9b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026













