तहसील परिसर में दो पक्षों के बीच हुई बहस,काले कोट वाले भी झगड़े की चपेट में, जानिए कब तक हुआ जमकर हंगामा?

Voice Of News 24 

14 Dec 2023 22:54PM

महराजगंज जिले के नौतनवा के तहसील परिसर में दो पक्षों का मामला न्यायालय में चल रहा था कि अचानक दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गया जिसके बचाव के पहुँचे वकील भी इसका शिकार हो गए,जानिए पूरी स्टोरी

महराजगंज

जनपद के नौतनवा तहसील परिसर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुआ। मारपीट मे बीच बचाव में उतरे वकीलों को भी कुछ उपद्रवियों ने पीटकर घायल कर दिया।

आज गुरुवार की दोपहर को नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लोहसी के दो लोग एक मुकदमे में पैरवी करने के लिए आए थे। मुकदमा न्यायालय में चल रहा था और बाहर जमकर मारपीट शुरू हो गया। बताया गया है कि मुरलीधर यादव और गिरीश यादव के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसका मुकदमा नौतनवा न्यायालय में भी चल रहा है। न्यायालय के बाहर गिरीश यादव और मुरलीधर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और थोड़े ही देर में मुरलीधर को करीब आधा दर्जन की संख्या में युवक पहुंचकर घेर कर पीटने लगे। तहसील परिसर में अराजकता को देख वकील भी बीच बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन बेकाबू भीड़ ने वकीलो को भी पीट दिया। इसके बाद स्थिति काफी बिगड़ गई। एक पक्ष मौके से फरार हो गया। जब कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया।


इस संबंध में मुरलीधर यादव ने करीब दर्जन भर लोगों के
विरुद्ध नौतनवा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने
की मांग किया है।बड़ा सवाल यह है कि कल देश मे संसद में और आज प्रदेश की न्यायालय में इतना बड़ा वारदात हो गया इससे यह जाहिर हो रहा है कि पुलिस प्रशासन बेहद सुस्त है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.