गोरखपुर
घर जा रहे थे, पर दिल नहीं माना,बरगदवा चौराहे पर जाम देख ट्रैफिक संभालने लगे गोरखपुर के तिवारीपुर थाने में तैनात SI धर्मेंद्र यादव ( Cyber Nodal Officer), पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कभी-कभी वर्दी की असली पहचान ड्यूटी चार्ट से नहीं, बल्कि ज़िम्मेदारी से होती है। ऐसा ही एक उदाहरण गोरखपुर में देखने को मिला जब एक पुलिस अधिकारी ड्यूटी खत्म होने के बाद भी जनता की मदद के लिए सड़क पर उतर पड़ा।
बरगदवा चौराहे पर मंगलवार शाम VIP मूवमेंट के बाद अचानक तेज बारिश के कारण भीषण जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस के जवान स्थिति संभालने में जुटे थे, लेकिन लोगों की जल्दबाज़ी के कारण पूरा चौराहा जाम हो गया। इस जाम में कई एम्बुलेंस भी फंस गई थीं।
इसी दौरान गोरखपुर के एक थाने में तैनात Cyber Nodal Officer भी अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। सामान्यतः साइबर अपराधों से जुड़े मामलों को देखने वाले इस अधिकारी ने जब स्थिति देखी तो उनसे रहा नहीं गया। वह तुरंत बाइक से उतरे और ट्रैफिक पुलिस के साथियों के साथ मिलकर जाम खुलवाने में जुट गए।
कुछ देर की मेहनत और समन्वय के बाद यातायात सामान्य हो सका। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बना लिया। बाद में उस व्यक्ति ने अधिकारी को रोककर वीडियो दिखाया।
इस संबंध में अधिकारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “पुलिस का उद्देश्य केवल अपनी निर्धारित ड्यूटी निभाना नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता की सहायता करना है। शायद हम खुद को जितना साधारण समझते हैं, लोगों की नजर में हमारी मेहनत उससे कहीं अधिक मायने रखती है।”
उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के समय जल्दबाज़ी न करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं और हमेशा हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा “घर पर आपके अपने लोग आपका इंतज़ार करते हैं, आपकी खबर का नहीं। देर से पहुँचिए, लेकिन सुरक्षित पहुँचिए।”
साथ ही उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के जवानों से सहयोग करने और वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का भी धन्यवाद किया।
अधिकारी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी इस “ड्यूटी से बढ़कर जिम्मेदारी” की भावना की जमकर सराहना कर रहे हैं।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दो दिनों में 363 पीसीएस अधिकारियों का तबादला; मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी हुई दूसरी सूचीhttps://t.co/8XmkC1A57i
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 13, 2026












