महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास बने अमृत सरोवर में डूबने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास बने अमृत सरोवर में डूबने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
टहलने के दौरान हुआ हादसा, बचाने दौड़े ग्रामीण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोल्हुई के रहने वाले ओरी यादव (उम्र 55 वर्ष) सोमवार शाम को प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास स्थित अमृत सरोवर के तट पर टहलने गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें पानी में डूबता देख आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण बचाने के लिए पोखरे में कूद पड़े।
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद ओरी यादव को पानी से बाहर निकाला। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ज्यादा समय तक गहरे पानी में रहने और सांस रुकने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोल्हुई थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पंचायत नामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दो दिनों में 363 पीसीएस अधिकारियों का तबादला; मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी हुई दूसरी सूचीhttps://t.co/8XmkC1A57i
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 13, 2026













