Voice Of News 24
12 Dec 2023 22:36 PM
बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीएम के नाम पर चौंकाया. भजन लाल शर्मा के नाम पर विधायक दल की बैठक में मुहर लगी. वो पहली बार विधायक बने हैं और सीधे सीएम की कुर्सी तक पहुंच गए हैं. भजन लाल ब्राह्मण समाज से आते हैं. वसुंधरा राजे ने खुद उनके नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में रखा

मंगलवार को राजस्थान में पार्टी मुख्यालय पर भाजपा विधायक दल की बैठक होने के बाद बीजेपी ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। जन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री तो दीया सिंह और प्रेम चंद्र बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।जयपुर स्थित पार्टी दफ्तर में हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री के लिए नए नाम का ऐलान किया गया है। राजस्थान उन तीन राज्यों में से एक है जहां बीजेपी ने हाल के चुनावों में जीत हासिल की है.
राजस्थान में दो डिप्टी सीएम होंगे. दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे. वासुदेव जी देवनानी स्पीकर होंगे. विधायक दल की बैठक में फैसला हुआ है. मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी दो डिप्टी सीएम के फॉर्मूले को पार्टी ने लागू किया गया है













