Voice Of News 24
08 Dec 2023 14:28 PM
सरहद पर आयात-निर्यात की जांच के लिए कस्टम अधिकारी तैनात तो हो जाते हैं लेकिन उसी में से कुछ अपने ईमान को बेचने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते,जानिए ताजा हैरान करने वाला मामला,,
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के भारत नेपाल सीमा पर स्थित ककरहवा कस्टम अधीक्षक को लखनऊ एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ककरहवा कस्टम अधीक्षक प्रमोद तिवारी की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह एक मुर्गा व्यापारी से 15 हज़ार घूस ले रहे था।सिद्धार्थनगर जिले के ठोठरी निवासी मोहम्मद इस्लाम जो मुर्गी का कारोबारी है और बीते कई दिनों से कस्टम ऑफिसर प्रमोद कुमार भारत नेपाल सीमा पर मुर्गी सप्लाई को लेकर जबरदस्त धनउगाही कर रहा था।इस से तंग आकर मोहम्मद इस्लाम ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की।एंटी करप्शन की टीम बुधवार की शाम कस्टम ऑफिस के पास पहले से घात लगाकर मौजूद थी।

इस बीच मोहम्मद इस्लाम ने जब प्रमोद तिवारी को रिश्वत के 15 हज़ार रुपए की रकम दी तो एंटी करप्शन की 12 सदस्यीय टीम ने उसे रुपए के साथ मौके पर धर दबोचा। इधर कस्टम चौकी पर तैनात प्रमोद तिवारी काफी दिनों से सुर्खियों में चल रहा था और लंबे समय से जमकर मलाई काटा लेकिन अब बुरे दिन काटने पड़ेंगे।उसका महाराजगंज जिले के कैंपियरगंज निवासी राजेश्वर नाम के व्यापारी की पिकअप गाड़ी के मामले को लेकर एक लाख रुपए घूस लेने का ऑडियो काफी वायरल हो रहा था। और आज इसको एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की टीम कस्टम अधीक्षक प्रमोद तिवारी को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद देर रात मोहना थाने लेकर आई। हालांकि इस गिरफ्तारी को लेकर एंटी करप्शन की टीम कुछ भी बोलने को तैयार नही थी और न ही कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।अब मामले यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या घूसखोर तिवारी सलाखों के पीछे जाता है या फिर अंदर सब गोलमाल हो जाएगा।












