कर्नाटक : सिद्धरमैया के सामने मंत्रिमंडल गठन, चुनावी वादों को पूरा करने की चुनौती

Voice of news 24

18 May 2023 23:31PM

बेगंलुरु

कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया के सामने कई चुनौतियां रहेंगी, जिनमें मंत्रिमंडल गठन, विभागों का बंटवारा और पांच ‘गारंटी’ के वादे को पूरा करना प्रमुख हैं।

सिद्धरमैया को पार्टी सहयोगी और उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे डी.के. शिवकुमार को भी साथ लेकर चलना होगा।.