Voice of news 24

18 May 2023 22:24PM
इटारसी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाल ही में संपन्न कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का असर पूरे देश में हुआ है और दावा किया कि कर्नाटक में जहां-जहां से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकली थी उनमें से लगभग 80 प्रतिशत सीटों पर कांग्रेस जीती है।

सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि हालांकि, मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जैसी अन्य पार्टियां भाजपा को लाभ पहुंचाने की रणनीति के तहत मैदान में होंगी।













