विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा लॉच किए गए सेल्फी विद अमृत सरोवर के तहत कार्यक्रम आयोजित
Voice of news 24
23Apr2023 23:23PM
धानी
महराजगंज के धानी विकास खंड के ग्राम सभा घिवपीड़ मे अमृत सरोवर पर बीडीओ माधुरी देवी, ग्राम प्रधान सावित्री देवी प्रतिनिधि अयोध्या सहानी सचिव दिनेश पासवान , ग्रामीणों ने सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम मे भाग लिया।उत्तर प्रदेश सरकार विश्व पृथ्वी दिवस पर जल संरक्षण के प्रयासों में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘सेल्फी विद अमृत सरोवर’ अभियान का आयोजन की।शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों से आग्रह किया गया है कि अमृत सरोवर के साथ फोटो और वीडियो #SelfiewithAmritSarovar के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड करें।

कार्यक्रम राज्य के लगभग 10,000 अमृत सरोवर और तालाबों पर आयोजित किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को मनरेगा श्रमिकों, ग्राम रोजगार सेवकों, महिला साथियों, तकनीकी सहायकों, ग्राम पंचायत सचिवों, स्वयं सहायता समूहों और बीसी सखियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश जारी किये हैं।
सरकार ने अमृत सरोवर के साथ छह लाख सेल्फी लेने का लक्ष्य रखा है। ऐसा करके सरकार लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना चाहती है। जिससे मिट्टी रहेगी तभी तो जीवन रहेगा।























