इंडिया स्पेस वीक प्रतियोगिता में नमन भास्कर ने भारत में पाया पहला स्थान, विद्यालय का बढ़ाया मान

जौनपुर

जौनपुर जनपद के स्थानीय विकासखंड के मटियारी गांव स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मंगलवार को ‘इंडिया स्पेस वीक’ प्रतियोगिता के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के स्थानीय विकासखंड के मटियारी गांव स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में मंगलवार को ‘इंडिया स्पेस वीक’ प्रतियोगिता के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नई दिल्ली सेंट्रल जोन के नेशनल स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रभांशु कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र नमन भास्कर ने पूरे भारत में प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान व जिले का गौरव बढ़ाया है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. प्रभांशु कुमार ने विद्यार्थियों को इसरो और भारत अंतरिक्ष सप्ताह के उद्देश्यों व उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के छात्र भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।

इससे पूर्व स्मिता सिंह व परिधि चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया, जबकि डॉ. रामआसरे सरोज एवं प्रधानाचार्य डॉ. राम बिहारी मौर्य ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने शिक्षकों से विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। वरिष्ठ प्रवक्ता मितेश कुमार मौर्य के मार्गदर्शन में विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।

कार्यक्रम में आलोक कुमार वर्मा, शिखा वर्मा सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित रहे। मंच संचालन मितेश कुमार मौर्य ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती परिधि चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.