मध्य प्रदेश

नलखेड़ा मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिला अंतर्गत मां बगलामुखी की पावन धरा नलखेड़ा में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा सम्मान समारोह में बुलंदशहर निवासी ‘जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ जय भगवान सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर भव्य स्वागत किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

नलखेड़ा मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिला अंतर्गत मां बगलामुखी की पावन धरा नलखेड़ा में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा सम्मान समारोह में बुलंदशहर निवासी ‘जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ जय भगवान सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहे पूर्व एसपीजी कमांडो व फौजी महेश कुमार हसलापुर तथा जय भगवान सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस समारोह में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों से समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और रक्तवीरों ने भाग लिया।
मंच पर आगमन पर ‘रक्तदान महादान मित्र मंडल’ के संस्थापक मोहन सिंह सूर्यवंशी व उनकी टीम ने जय भगवान सिंह को मुकुट पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पमालाओं से उनका नागरिक अभिनंदन किया। तत्पश्चात, चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेवा सम्मान समारोह में उन्हें ‘राष्ट्रीय रक्तवीर योद्धा सम्मान-2026’ से नवाजा गया। सम्मान प्राप्त करने पर जय भगवान सिंह ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा, हेलमेट जागरूकता और रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित करने की दिशा में मिला यह सम्मान उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा प्रदान करेगा।
घोसी नगर पंचायत ने सामुदायिक शौचालयों में चलाया विशेष सफाई अभियानhttps://t.co/j0r3pSbkjB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













