सामूहिक विवाह योजना की धनराशि न मिलने पर पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार, अधिकारियों पर धमकाने का आरोप

जौनपुर

जौनपुर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह संपन्न होने के बावजूद निर्धारित आर्थिक सहायता धनराशि न मिलने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह संपन्न होने के बावजूद निर्धारित आर्थिक सहायता धनराशि न मिलने का मामला सामने आया है। बदलापुर विकासखंड के ग्राम साढापुर पोस्ट गोंनौली, थाना सिंगरामऊ निवासी पीड़ित दीपक और उनकी पत्नी कोमल गौतम ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय व जांच की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, उनका विवाह 1 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत संपन्न हुआ था। विवाह के समय योजना के तहत मिलने वाली सामान/सामग्री तो उपलब्ध करा दी गई, लेकिन खाते में भेजी जाने वाली डीबीटी धनराशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है।

अधिकारियों पर धमकाने का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब उन्होंने योजना की लंबित धनराशि के संबंध में विकासखंड (ब्लॉक) स्तर के अधिकारियों से जानकारी मांगी, तो उन्हें कथित तौर पर डराया-धमकाया गया और टालमटोल की गई। कई बार चक्कर काटने के बाद भी समाधान न होने पर पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, योजना की प्रोत्साहन राशि दिलाने और धमकाने वाले संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.