बुलंदशहर में रिश्वतखोर लेखपाल पर गिरी प्रशासनिक गाज,घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सदर तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सदर तहसील में तैनात लेखपाल रमेश का राजस्व से जुड़े एक कार्य के एवज में रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सदर तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सदर तहसील में तैनात लेखपाल रमेश का राजस्व से जुड़े एक कार्य के एवज में रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कैमरे में कैद हुई घूसखोरी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार, सदर तहसील क्षेत्र के राजस्व से संबंधित एक मामले में लेखपाल रमेश द्वारा अवैध धन की मांग की गई थी। इस दौरान किसी ने लेखपाल द्वारा रिश्वत के पैसे लेते हुए पूरा घटनाक्रम अपने कैमरे में कैद कर लिया। घूसखोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, जांच के आदेश

वीडियो का संज्ञान लेते हुए तहसील व जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार का मामला पुष्ट होने पर आरोपी लेखपाल रमेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में भ्रष्टाचार और आमजन से अवैध वसूली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की विस्तृत विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कड़ी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.