Voice of news 24
29Mar2023 23;08PM
महाराजगंज
महाराजगंज जिले के सोनौली बॉर्डर पर इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि अमेरिकी नागरिक अवैध ढंग से भारत से नेपाल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।पकड़े गए विदेशी नागरिक का कूटरचित दस्तावेज भी बरामद किया गया है। पकड़े गए अमेरिकी नागरिक ने मोबाइल एप से वीजा एवं पासपोर्ट में फर्जी तरीके से परिवर्तन कर दिया था। मंगलवार की देर रात अमेरिकी नागरिक सनौली पहुंचा और नेपाल जाने की कोशिश करने लगा। इसी बीच इमिग्रेशन अधिकारियों की उस पर नजर पड़ गई और जब उसे रोककर चेक किया गया।













