Voice of news 24
21Mar2023 17:22PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर: क्षेत्राधिकारी यातायात गर्वित सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी यातायात अमरेश कुमार द्वारा ,सनई चौराहा ,साड़ी तिराहा आदि स्थानों पर अवैध रूप से खडे वाहनों को हटवाया गया एवं रिफ्लेक्टर चस्पा किया गया तथा यातायात नियम का पालन न करने वाले 41 वाहनों से 43500/-रू0 शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी तथा आम जनमानस को हेलमेट व सीट बेल्ट धारण करने के पश्चात् ही वाहन चलाने और प्रत्येक दशा में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी लायी जा सके














