Voice of news 24
09Mar 2023 13:18PM
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ थाना के वाणगंगा नदी मे बुधवार दोपहर मे होली खेखने के बाद नहाने गये तीन युवक डूब गये मौके पे पहुंच पुलिसकर्मी लेकिन गोताखोरो के न पहुचने से शाम छः बजे तक सर्च अभियान शुरु नहीं हो सका लेकिन पुलिस ने सर्च अभियान जारी रखा है।थाना चिलिहा क्षेत्र के बड़गो गांव निवासी अजीत सिंह, विक्की सिंह और सदर थाना क्षेत्र के भीमापार गांव निवासी उज्जवल जिन सभी की उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है।

साथियों के साथ बुधवार को होली खेलने की बात कह कर घर से निकले थे। उनके साथ और युवा थे। बताया जा रहा है कि तीनों रंगो की होली खेलने के बाद शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बाणगंगा नदी में नहाने लगे। इसी बीच गहरे पानी में जाकर डूब गए। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी शोहरतगढ़ पुलिस को दी इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है।कल बाणगंगा नदी में नहाने गए लापता तीन बच्चों का 22 घण्टे बीत जाने के बाद अभी तक नहीं लग सका है कोई भी सुराग



















