सिद्धार्थनगर में यातायात नियमों का पढ़ाया गया पाठ,लोगो को किया गया जागरूक

Voice of news 24

04Mar 2023 22:43PM

 

सिद्धार्थनगर

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी यातायात गर्वित सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी यातायात अमरेश कुमार द्वारा हाईडील तिराहा , साड़ी तिराहा आदि स्थानों पर अवैध रूप से खडे वाहनों को हटवाया गया एवं रिफ्लेक्टर चस्पा किया गया तथा यातायात नियम का पालन न करने वाले 57 वाहनों से 56500/-रू0 शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी एवं 01 वाहनों के वाहन चालकों द्वारा नशे की हालात मे वाहन चलाने पर चालान किया गया तथा आम जनमानस को हेलमेट व सीट बेल्ट धारण करने के पश्चात् ही वाहन चलाने और प्रत्येक दशा में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी लायी जा सके ।