Voice of news 24
07Feb2023 22:46PM
महराजगंज के कोठीभार थाना के ग्राम सभा सबया बिचल टोला की घटना है। जहां आज सुबह 11 बजे लगभग रहस्यमय परिस्थिति मे गर्भवती महिला सहित मासूम की जलकर मौत हो गई ।

सुचना पर डीएम सत्येंद्र कुमार एएसपी आतिश कुमार सिंह सहित जिले के आला अधिकारी फोरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचें और मामले की जानकारी ली। आग किन कारणो से लगी थी पुलिस इसकी जांच मे जुटी हुई है।

गीता देवी पत्नी संदीप कुमार 25 वर्ष अपनी 2 वर्षीय बेटी अर्पिता के साथ घर पर थी। अचानक घर से धुआ उठने लगा धुआ उठते देख आस पास के लोग इकट्टा हो गये आग बुझाने लगे इसी दौरान फायर बिग्रेड की गाडी भी पहुंचीं ।
घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर घुस कर देखा तो माॅ बेटी की जली हुई शव पड़ी थी । मिलि जानकारी के अनुसार महिला गर्भवती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे ले लिया













