डिबाई
बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में एक पोखर की समय से सफाई न होना स्थानीय ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में एक पोखर की समय से सफाई न होना स्थानीय ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। मानसून की बारिश के बीच पोखर पूरी तरह गंदगी और सिल्ट से अटा पड़ा है, जिसके चलते जल निकासी अवरुद्ध हो गई है। नतीजा यह है कि बारिश का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के रिहायशी घरों में घुस रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भीषण जलभराव और संक्रामक बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है।
तहसीलदार के निर्देश के बाद भी कागजों में सिमटी कार्रवाई, लेखपाल पर उदासीनता का आरोप
जलभराव की इस विकराल समस्या को लेकर परेशान ग्रामीणों ने पिछले दिनों तहसीलदार सरिता कुमारी एवं उपजिलाधिकारी मनीष कुमार को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार सरिता कुमारी ने तत्काल एक जांच टीम का गठन किया था। साथ ही, संबंधित क्षेत्र के लेखपाल अंकित पवार को मौके का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने और पोखर की अविलंब सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए थे।
लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद धरातल पर अभी तक रत्ती भर भी काम नहीं हुआ है। प्रशासनिक तंत्र की इस ढीली कार्यप्रणाली के कारण स्थानीय जनता में गहरा रोष व्याप्त है।
क्षेत्रीय निवासी त्यागी जी, भोजवीर सिंह, सतीश कुमार, निजामुद्दीन खान, नासिर खान, दौलत राम और राम प्रसाद सहित भारी संख्या में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों लगातार बारिश का मौसम बना हुआ है। यदि समय रहते पोखरों की युद्धस्तर पर खुदाई और सफाई नहीं कराई गई, तो आने वाले दिनों में जलभराव की स्थिति बेकाबू हो जाएगी, जिससे कई मकानों के गिरने और महामारी फैलने का अंदेशा बढ़ जाएगा।
सिकंदराबाद: निजामपुर में पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों के बाद चलीं गोलियां, गाड़ी से कुचला दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/W2JD07AEVu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026












