सिद्धार्थनगर: शादी के 42वें दिन खूनी खेल, पत्नी की हत्या कर घर में ही दफनाया, फिर सास को फोन कर बोला तुम्हारी बेटी को गाड़ दिया है’

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चक मझारी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चक मझारी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी पति ने प्रेम विवाह के महज 42 दिन बाद ही अपनी 20 वर्षीय पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को छुपाने के लिए घर के भीतर ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। दुस्साहस की पराकाष्ठा देखिए कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद अपनी सास को फोन कर हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को जमीन से बाहर निकाल कर मुख्य आरोपी पति सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के दसहवां गांव निवासी मजहर अपनी पत्नी तस्नीबुन्निशा और 20 वर्षीय बेटी मुफीदुन के साथ नासिक में अपने साले के यहां रहते थे। नासिक में ही मुफीदुन की मुलाकात सिद्धार्थनगर के चक मझारी गांव निवासी नीबर के बेटे शमशेर (25) से हुई, जो वहां मजदूरी करता था। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया, जिसके बाद परिजनों की सहमति से बीते 1 जून को डुमरियागंज में दोनों का निकाह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ था। निकाह के बाद दोनों गांव आकर रहने लगे थे।

मृतका की मां तस्नीबुन्निशा ने रोते हुए आरोप लगाया कि निकाह के कुछ दिनों बाद से ही शमशेर और उसके घरवाले दहेज की मांग को लेकर मुफीदुन को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। 12 जुलाई को शमशेर ने अचानक अपनी सास को फोन किया और बेहद ठंडे दिमाग से बोला, “तुम्हारी बेटी को मारकर घर में ही गाड़ दिया है।” शुरुआत में मां को लगा कि दामाद कोई भद्दा मजाक कर रहा है, इसलिए उन्होंने बात टाल दी। लेकिन जब काफी कोशिशों के बाद भी मुफीदुन से संपर्क नहीं हो पाया, तो परिवार को किसी अनहोनी का गहरा शक हुआ।

खुद को कानून की नजरों से बचाने के लिए शातिर आरोपी शमशेर 13 जुलाई की शाम को डुमरियागंज थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने कहानी गढ़ते हुए पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे वापस भेज दिया। इस बात की भनक लगते ही मृतका की मां 14 जुलाई को सीधे डुमरियागंज पुलिस के पास पहुंची और फोन कॉल सहित पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई।

मंगलवार  शाम को क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा और नायब तहसीलदार भारी पुलिस बल के साथ आरोपी शमशेर के घर पहुंचे। घर की सघन तलाशी के दौरान कमरे में नई खुदी हुई मिट्टी दिखाई दी। शक के आधार पर जब मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई कराई गई, तो भीतर से मुफीदुन का शव बरामद हुआ, जिसे देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे तत्काल अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए भेज दिया।

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, तीन आरोपी हिरासत में: सीओ

क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका की मां तस्नीबुन्निशा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना डुमरियागंज में मुख्य आरोपी पति शमशेर, ससुर नीबर और सास के खिलाफ दहेज हत्या की संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा और उसी के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.