Voice of news 24
07Feb2023 21:40PM
महराजगंज
महराजगंज में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के सभागार में का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व एम्स गोरखपुर की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस देश दीपक वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश भर से सफलतापूर्वक निवेश आकर्षित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में निवेश लक्ष्य को घटाने के बजाय बढ़ाना पड़ रहा है। इसका परिणाम है कि जो लक्ष्य पूर्व में 10 लाख करोड़ रखा गया था, आज वह बढ़कर 25 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। उन्होंने महराजगंज को भी सफल ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के लिए बधाई दिया और आशा व्यक्त की जनपद शीघ्र ही प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक जिलों में शामिल होगा।मुख्य अतिथि ने कहा कि पूर्व में शिक्षा पद्धति सरकारी नौकरी उन्मुख थी। आज सरकार इस स्थिति को बदलने का प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य युवाओं में अपने स्टार्टअप को प्रोत्साहित करना है। ताकि युवा नौकरी खोजने के बजाय नौकरी देने में सक्षम हो सकें। उन्होंने कहा कि हमें मैकाले की शिक्षा पद्धति से निकलने की आवश्यकता है। ताकि हमारे युवा बाबू बनने की सोच से निकल सकें। उत्तर प्रदेश इस दिशा में शानदार प्रयास कर रहा है।
बोले मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल
मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए जनपद में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के तहत प्राप्त उपलब्धियों से अवगत कराया और कहा कि अपना उद्यम लगाने और उसके सफल होने पर जो संतोष प्राप्त होता है, उसको शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। नौकरी के अपने लाभ हैं, लेकिन वे सीमित हैं। जबकि अपना उद्यम शुरू करने में असीम संभावना है। एक उद्यमी अपने विकास के साथ-साथ पूरे समाज और देश के विकास में योगदान देता है।













