स्नातक एमएलसी चुनाव: भाजपा के देवेंद्र प्रताप ने लहराया जीत का परचम

Voice of news 24

03Feb2023 11:23PM

गोरखपुर

स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा के देवेंद्र प्रताप ने कीर्तिमान रचते हुए चौथी बार जीत हासिल की है। देवेंद्र प्रताप को कुल 51699 वोट मिले।सपा के करुणाकांत को 34244 वोट मिले। देवेंद्र प्रताप को प्रथम वरीयता के अंतिम 8वें राउंड में विजय मिली। एक लाख एक हजार 158 वैध वोटों की गिनती हुई।

जीत के लिए 50 फीसदी और एक वोट यानी 50580 वोट पाना जरूरी था। 5,655 वोट पाकर रजनीश पटेल तीसरे पायदान और 2912 वोट पाकर दिलीप कुमार गौतम चौथे नंबर पर रहे। पढ़े-लिखे 8065 स्नातक ठीक से वोट नहीं डाल पाए, जिससे ये मत अवैध हो गए। 24 में से 6 प्रत्याशी 100 वोट भी नहीं पा सके।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.