अखिलेश यादव की नई टीम घोषित 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा 14 लोग बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव

Voice of news 24

29Jan2023 21:01PM

 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष एवं प्रमुख महासचिव पद पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले 10 महासचिव थे, जिसे बढ़ाकर 14 कर दिया गया है। इसमें मोहम्मद आजम खां, शिवपाल सिंह यादव, रवि प्रकाश वर्मा, बलराम यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, विशंभर प्रसाद निषाद, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत सरोज, रामजीलाल सुमन, लालजी वर्मा, रामअचल राजभर, जो एटोनी, हरेंद्र मलिक, नीरज चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। अभी तक कार्यकारिणी सदस्य रहे सुदीप रंजन सेन को प्रोन्नति देते हुए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पिछली बार 10 राष्ट्रीय सचिव थे, जिसे अब बढ़ाकर 19 कर दिया गया है। इसमें डा. मधु गुप्ता, कमाल अख्तर, दयाराम पाल, राजेंद्र चौधरी, राजीव राय, रामवक्श वर्मा, अभिषेक मिश्रा, जावेद आब्दी, रमेश प्रजापति, पीएन चौहान, आकिल मुर्तजा, अखिलेश कटियार, राम आसरे विश्वकर्मा, तारकेश्वर मिश्रा, हाजी इरफान अंसारी, राजाराम पाल, त्रिभुवन दत्त, वीरपाल यादव और राममूर्ति वर्मा  शामिल हैं।

पहले कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या 25 थी, जिसे कम करके 21 कर दिया गया है। इसमें जयाबच्चन, रामगोविंद चौधरी, अबू आसिम आजमी, चंद्रपाल सिंह यादव, जावेद अली खान, अरविंद कुमार सिंह, डा. मुकेश वर्मा, ऊषा वर्मा, लीलावती कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, रामदुलार राजभर, संजय विद्यार्थी, ओपी यादव, पवन पांडेय, उज्जवल रमन सिंह, संजय लाठर, राजकुमार मिश्रा, डा. रमेश तोमर, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव, तेज प्रताप यादव शामिल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या पहले छह थी, जिसे कम करकेचार कर दिया गया है। इसमें अल्ताफ अंसारी, किसान सिंह सैंथवार, व्यासजी गौड़, मौलाना इकबाल कादरी शामिल हैं

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.