गुजरात में BJP की सबसे बड़ी जीत

Voice of news 24

08Dec 2022 21:22 pm

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा जहां बहुमत से कहीं आगे निकल गई है वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। जेपी नड्डा के नेतृ्त्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है उसकी खुशबू चारों तरफ महसूस कर सकते हैं। मैं गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं।

आने वाले 25 साल सिर्फ विकास की राजनीति के
बीजेपी को मिला जनसमर्थन इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह ऐसे समय में आया है, जब भारत अमृत काल में प्रवेश कर गया है। यह दिखाता है कि आने वाले 25 साल सिर्फ विकास की राजनीति के है। भाजपा को मिला समर्थन नई आकांक्षाओं और युवा सोच का प्रतीक है।

लोगों ने भाजपा को वोट दिया क्योंकि भाजपा ने हर सुविधा को हर परिवार तक जल्द से जल्द पहुंचाया। भाजपा देश के हित में बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम रखती है। परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआक्रोश लगातार बढ़ रहा है। मैं इस बात को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए साकार रूप में देखता हूं।

भाजपा 150 के पार, कांग्रेस 20 के अंदर सिमटी
गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 156 सीटें जीती हैं। उसे 2017 के मुकाबले 58 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, कांग्रेस को सबसे ज्यादा 60 सीटों का नुकसान हुआ है। पार्टी ने पिछली बार 77 सीटें जीती थीं। इस बार उसे 17 सीटें ही मिली हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.