स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी का मामला,मुकदमा दर्ज

Voice of news 24

17Nov2022 22:44PM

कोल्हुई

महराजगंज:कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक गांव में स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है।स्कूल आते जाते समय कई दिनों से युवक लड़की के साथ छींटाकसी कर रहा था।लड़की द्वारा बार बार मना करने के बाद भी युवक अपनी आदत से बाज नही आ रहा था।लड़की ने सारी घटना अपने परिजनों से बता दी।गुरुवार सुबह परिजन युवक के घर पहुच गए और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौप दिया।एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि छेड़खानी के आरोपित युवक को पकड़ कर थाने लाया गया है।विधिक कारवाई की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.