बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के स्याना में पत्नी की गला रेतकर हत्या करने वाला मोनू गिरफ्तार, परिजन 18 दिन से लगा रहे थे गिरफ्तारी की गुहार, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट .

बुलन्दशहर जिले के कोतवाली स्याना क्षेत्र अंतर्गत गांव हाजीपुर में पत्नी की निर्मम हत्या करने के 18 दिन बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल धारदार चाकू भी बरामद किया है।
घटना 28 जून दिन रविवार की है। हाजीपुर गांव निवासी मोनू ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी गीता की गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
मृतका गीता के परिजन लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वह सीओ स्याना और कोतवाली स्याना के चक्कर काट रहे थे।
पुलिस का एक्शन
स्याना पुलिस ने 18 दिन बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी पति मोनू को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया।
गांव में इस हत्या से सनसनी फैल गई थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।
सिकंदराबाद: निजामपुर में पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों के बाद चलीं गोलियां, गाड़ी से कुचला दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/W2JD07AEVu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 15, 2026













