बुलंदशहर: धर्मपुर चौराहे पर ‘नरकीय’ हालात, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; बीमारी फैलने की आशंका से सहमे लोग, जिम्मेदार बेपरवाह

दानपुर/डिबाई

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत आने वाला व्यस्त धर्मपुर चौराहा डिबाई रोड इन दिनों स्थानीय प्रशासन और सफाई विभाग की घोर लापरवाही का गवाह बना हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत आने वाला व्यस्त धर्मपुर चौराहा डिबाई रोड इन दिनों स्थानीय प्रशासन और सफाई विभाग की घोर लापरवाही का गवाह बना हुआ है। चौराहे पर स्थित ठेके के समीप लंबे समय से भारी जलभराव और गंदगी का साम्राज्य स्थापित है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का आरोप है कि बार-बार ध्यान आकर्षित कराए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर आंखें मूंदे बैठे हैं।

दुर्गंध और मच्छरों के आतंक से जीना मुहाल, व्यापारी परेशान

सड़क किनारे ठहरे हुए बदबूदार पानी के कारण पूरे धर्मपुर चौराहे पर तीव्र दुर्गंध का माहौल है, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों को मुंह पर कपड़ा ढककर निकलना पड़ रहा है। लगातार जमा पानी के चलते क्षेत्र में मच्छरों की तादाद तेजी से बढ़ी है, जिससे मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड जैसी जानलेवा संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा चरम पर पहुंच गया है। चौराहे के व्यापारियों का कहना है कि दुकानदारी तो प्रभावित हो ही रही है, साथ ही उनके स्वास्थ्य पर भी सीधा संकट मंडरा रहा है।

प्रशासन से तत्काल स्थाई समाधान की पुरजोर मांग

ग्रामीणों और राहगीरों ने जिला प्रशासन, ब्लॉक विकास अधिकारी और संबंधित स्वच्छता विभाग के आला अधिकारियों से इस बदहाली का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। क्षेत्र की जनता का कहना है कि केवल खानापूर्ति के लिए सफाई न कराकर, यहां नाली चोक होने की मुख्य वजह का पता लगाया जाए और स्थाई जल निकासी की सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि धर्मपुर चौराहे को स्वच्छ, सुंदर और राहगीरों के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.