भारत के खिलाफ करारी हार के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर उठाए सवाल

 

voice of news 24

 

26Oct2022 13:38PM

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलीम मलिक ने मौजूदा T20 विश्व कप में टीम की भारत के खिलाफ करारी हार के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। 160 रन का लक्ष्य निर्धारित करने के बाद पाकिस्तान के पास मैच को कंट्रोल करने का पूरा मौका मिला था, क्योंकि भारत के 31 रन पर 4 विकेट गिर गए थे, लेकिन विराट कोहली की 82 रनों की नाबाद पारी ने मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया। इसी वजह से मलिक को लगता है कि बाबर बार-बार वही गलतियां दोहरा रहे हैं, जो वे पहले कर चुके हैं। उनका कहना है कि इस स्टार बल्लेबाज को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.