ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत सरकार ने शोक व्यक्त किया है। सरकार ने 11 सितंबर को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है।
शुक्रवार को गृह मंत्रालय की ओर से बयान जारी करते हुए जानकारी दी गई कि सरकार ने 11 सितंबर यानी रविवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है।























