09 Sep 2022 10:39 AM IST
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को अब तक होश नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टर्स का मानना है कि जब तक राजू के ब्रेन में हरकत नहीं होगी तब तक राजू की हालत को ठीक नहीं माना जाएगा। बता दें कि राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं और बीते 31 दिनों से अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह अब भी वेंटिलेटर पर हैं। उनके प्रशंसक, दोस्त और सहयोगी लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
डॉक्टर्स कर रहे हैं कोशिश
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि बुखार आने के बाद से ही डॉक्टर्स ने वेंटिलेटर के सभी पाइप बदल दिए हैं। ताकि राजू को किसी भी तरह का संक्रमण न हो।
























