महराजगंज

महराजगंज कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत बुधवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने दिव्याल सिंह को 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत बुधवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने दिव्याल सिंह को 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। 23 वर्ष की आयु पूरी होने पर लाभार्थी को यह धनराशि उपलब्ध कराई गई।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के क्रम में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में ग्राम जंगल फरजन्द अली, पोस्ट महुअवां निवासी स्वर्गीय रामेश्वर सिंह के पुत्र दिव्याल सिंह को चेक सौंपा गया। यह योजना कोरोना महामारी के कारण माता-पिता को खोने वाले बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी।
इस दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने दिव्याल का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में कठिन परिस्थितियां आने के बावजूद हिम्मत और दृढ़ संकल्प से आगे बढ़कर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिव्याल अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर अपने दिवंगत माता-पिता के सपनों को साकार करेंगे।
विधायक ने कहा कि सरकार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उनके सपनों को पूरा करने में सरकार हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय सहित विभागीय कर्मचारी, लाभार्थी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बस्ती में मामूली विवाद में कुदाल के हमले से घायल युवक की मौत
https://t.co/fBdTv7WNtw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2026












