जौनपुर

जौनपुर श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में आयोजित 70वें मंडलीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह का भव्य समापन हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में आयोजित 70वें मंडलीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में सुलतानपुर के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और खेलकूद में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा, वहीं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की ऑल ओवर चैंपियनशिप मेजबान कलान, सुलतानपुर के नाम रही।
एथलेटिक्स और खेलकूद में सुलतानपुर का जलवा
एथलेटिक्स की ऑल ओवर चैंपियनशिप में सुलतानपुर ने कुल 246 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंबेडकरनगर 156 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा खेलकूद की ऑल ओवर चैंपियनशिप भी सुलतानपुर ने ही अपने नाम की। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया।
गणमान्य अधिकारी और प्रबंधक रहे मौजूद
समारोह के समापन अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक (अयोध्या मंडल) योगेन्द्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सुलतानपुर सूर्यप्रकाश सिंह, सह-जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव, मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह और जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह सहित शिक्षा एवं खेल जगत के कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह, प्रबंध निदेशक वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भैया’ और अतुल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अतिथियों ने खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अहम हिस्सा बताया।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026













