नई दिल्ली

नई दिल्ली सड़क सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर 2026 को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 17-18 शहरों में “रोड सेफ्टी एंड राइड अगेंस्ट मोलेस्टेशन आखिर गलती किसकी है?” शीर्षक से एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

नई दिल्ली सड़क सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर 2026 को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 17-18 शहरों में “रोड सेफ्टी एंड राइड अगेंस्ट मोलेस्टेशन आखिर गलती किसकी है?” शीर्षक से एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह अभियान ‘इंडिपेंडेंट बाइकरनी ब्रिगेड’ द्वारा ‘इंडिपेंडेंट राइडर्स ग्रुप’ के सहयोग से चलाया गया।
सैकड़ों राइडर्स ने लिया हिस्सा
दिल्ली-NCR में आयोजित इस राइड में करीब 200 से 250 बाइकर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क नियमों के पालन के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा का संदेश दिया। इस रैली का नेतृत्व यश मेहंदी रत्ता (IRG), रीत मेहंदी रत्ता (इंडिपेंडेंट बाइकरनी ब्रिगेड), देवी बैनर्जी और रिया सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
देशभर के कई राज्यों में एक साथ उठी आवाज
यह जागरूकता अभियान केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों की राइडिंग कम्युनिटी ने इसमें एक साथ हुंकार भरी। इस मुहिम में यूपी से नव्या रघुवंशी, पंजाब से शालिनी शर्मा, असम से स्टिफा लोखोनरी, सिक्किम से बीना राय, बिहार से तबस्सुम अली, शिलॉन्ग से एंजेला ह्रांगखावल, वडोदरा से भूमिका मनोहर और जयपुर से जयश्री पंडित के अलावा ग्वालियर, कोलकाता व सिलीगुड़ी के राइडर्स ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
“यह पुरुष बनाम महिला की लड़ाई नहीं, मानसिकता के खिलाफ है”
राइडर्स ने सवाल उठाया कि आखिर गलती समय की है, कपड़ों की है, जगह की है या उस सोच की जो महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाती है? आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज की उस गलत मानसिकता के विरुद्ध एक सामूहिक आवाज है। इस सफल आयोजन में डिजाइन पंडित, फॉर्च्यून ऑरेंज पार्क (मानेसर) और मणिपाल हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026













