जौनपुर: मोबाइल से दूरी, पारंपरिक खेलों से जुड़ाव; आजाद शिक्षा केंद्र के ‘आओ खेलें’ कार्यक्रम में युवाओं ने दिखाया दम

जौनपुर

जौनपुर मोबाइल गेमिंग के बढ़ते चलन के बीच युवाओं को मैदानी खेलों से जोड़ने और शारीरिक-मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तकिया मोहल्ले में ‘आओ खेलें’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर मोबाइल गेमिंग के बढ़ते चलन के बीच युवाओं को मैदानी खेलों से जोड़ने और शारीरिक-मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तकिया मोहल्ले में ‘आओ खेलें’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आजाद शिक्षा केंद्र की ओर से ‘साझी सोच’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सोंधी, डोभी, युनुसपुर, खुदौली और मैनुद्दीनपुर सहित विभिन्न गांवों व वार्डों के युवाओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पारंपरिक खेल रहे आकर्षण का केंद्र
आयोजन के दौरान रस्साकशी, टीपू, बोतल गेम और बुढ़िया कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। संस्था प्रमुख निसार अहमद खान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा हैं, जिन्हें खेलने के लिए किसी महंगे संसाधन की जरूरत नहीं होती। उन्होंने युवाओं से मोबाइल से दूरी बनाकर नियमित शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने और टीम भावना व अनुशासन अपनाने की अपील की।

विजेताओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के समापन पर ज्योतिका श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बच्चों, युवाओं और महिलाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ने की शपथ दिलाई। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर शिल्पा प्रजापति, सुफियान अहमद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.