बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ बस स्टैंड के निकट सोमवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ बस स्टैंड के निकट सोमवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अलीगढ़ से वाया अनूपशहर होते हुए चांदपुर बिजनौर जाने वाली चांदपुर डिपो की रोडवेज बस जब अलीगढ़ बस स्टैंड पर सवारियां उतार रही थी, तभी अचानक दो अज्ञात युवक बस में घुस गए। आरोप है कि बदमाशों ने बस में चढ़ते ही कंडक्टर पर हमला कर उसे घायल कर दिया और उसके बैग में रखे टिकट के पैसे छीनकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने घायल कंडक्टर को अस्पताल में कराया भर्ती
दिन ढलते ही हुई इस दुस्साहसिक वारदात से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना के तुरंत बाद घायल कंडक्टर ने आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कंडक्टर को तुरंत अनूपशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका चिकित्सीय उपचार कराया गया।
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित कंडक्टर से पूछताछ कर अज्ञात बदमाशों की पहचान और धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026













