सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को बाढ़ से किसानों की फसलों को हुई क्षति के आकलन के लिए चलाए जा रहे सर्वेक्षण का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को बाढ़ से किसानों की फसलों को हुई क्षति के आकलन के लिए चलाए जा रहे सर्वेक्षण का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने ग्राम पंचायत देवलहा ग्रांट के टोला फूलपुर लाला पहुंचकर खेतों का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों से अब तक की सर्वे प्रगति की रिपोर्ट ली।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फसलों की क्षति का सर्वेक्षण पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और वास्तविक नुकसान के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान किसी भी पात्र किसान का नाम न छूटे और निर्धारित मानकों के तहत ही सही आकलन कर अभिलेख तैयार किए जाएं।
जिलाधिकारी ने हिदायत दी कि इस कार्य में पूरी संवेदनशीलता बरती जाए तथा तय समय-सीमा के भीतर सर्वे पूरा करके आंकड़ों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर फसल क्षतिपूर्ति का लाभ मिल सके। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












