बलिया

बलिया जिले में 9 अक्टूबर को विभिन्न मांगों को लेकर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तावित ‘छात्र कर्फ्यू’ और बंद को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिले में 9 अक्टूबर को विभिन्न मांगों को लेकर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तावित ‘छात्र कर्फ्यू’ और बंद को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन और छात्र नेताओं के बीच हुई सकारात्मक बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है।
डीएम ने शासन तक पहुंचाई छात्रों और किसानों की मांग
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को समझते हुए छात्रों और किसानों की मांगों को प्रमुखता से शासन तक पहुंचाया। इसके साथ ही, जिले के छात्रों को हो रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी और महाविद्यालयों के प्राचार्यों से भी विचार-विमर्श किया गया।
नवंबर तक मिलेंगे टैबलेट और मोबाइल
प्रशासन के साथ हुई वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि आगामी नवंबर माह तक वरीयता के क्रम में पात्र छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण कर दिया जाएगा। इसके अलावा, छात्रों की छात्रवृत्ति में वृद्धि और बिजली बिल से जुड़े मुद्दों पर भी शासन स्तर पर सकारात्मक चर्चा की गई है।
समिति ने स्थगित किया आंदोलन
प्रशासन की ओर से मिले इन ठोस आश्वासनों के बाद पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेन्द्र सिंह झुन्नू ने घोषणा की कि समिति ने 9 अक्टूबर को प्रस्तावित छात्र कर्फ्यू को स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मांगें पूरी किए जाने के भरोसे के चलते फिलहाल आंदोलन को टाला गया है, लेकिन छात्रहितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












