सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद की हाई-प्रोफाइल डुमरियागंज विधानसभा सीट पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा नेता उपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा चलाया जा रहा सघन जनसंपर्क अभियान इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद की हाई-प्रोफाइल डुमरियागंज विधानसभा सीट पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा नेता उपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा चलाया जा रहा सघन जनसंपर्क अभियान इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। आज क्षेत्र के खोरिया, कोनकटि समेत दर्जनों गांवों और प्रमुख चौराहों पर चले जनसंपर्क के दौरान भारी जनसैलाब देखने को मिला।
दुकानदारों और ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
जनसंपर्क अभियान के तहत उपेंद्र प्रताप सिंह ने गांव-गांव और चौराहे-चौराहे पहुंचकर दुकानदारों, युवाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान हर जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें अपना पूरा समर्थन देने का विश्वास दिलाया। लगातार मिल रहे इस जनसमर्थन से इलाके में उनका राजनीतिक जनाधार काफी मजबूत नजर आ रहा है।
सेवा संकल्प के तहत गिनाईं सरकार की योजनाएं
इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह जनसंपर्क अभियान ‘सेवा संकल्प’ के तहत चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराना है।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












