महराजगंज: साइबर सुरक्षा अभियान के तहत सीएससी केंद्रों की सघन चेकिंग; दिए गए आवश्यक निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जिले में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फ्रॉड नियंत्रण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सदर क्षेत्र में संचालित विभिन्न जन सेवा केंद्रों की सघन चेकिंग की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जिले में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फ्रॉड नियंत्रण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सदर क्षेत्र में संचालित विभिन्न जन सेवा केंद्रों की सघन चेकिंग की गई।

इस विशेष अभियान के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर उपलब्ध वैध लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इसके अलावा, एआई टूल्स के संभावित दुरुपयोग, फर्जी फोटो और कूटरचित (फर्जी) पहचान पत्रों के निर्माण से जुड़े बिंदुओं पर भी विशेष नजर रखी गई।

निरीक्षण के दौरान केंद्र संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे साइबर अपराध और डिजिटल फ्रॉड की रोकथाम के लिए तय किए गए नियमों का पूरी सख्ती से पालन करें। अधिकारियों ने संचालकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि से बचने और पारदर्शिता बनाए रखने की हिदायत दी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.