लखनऊ

लखनऊ उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर मचे सियासी घमासान और समाजवादी पार्टी द्वारा तीसरा उम्मीदवार न उतारने के फैसले पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार तंज कसा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर मचे सियासी घमासान और समाजवादी पार्टी द्वारा तीसरा उम्मीदवार न उतारने के फैसले पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार तंज कसा है।
अखिलेश यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि “अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है,” पलटवार करते हुए राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मित्र अखिलेश जी, बस हो गया टांय टांय फिस्स! वैसे कभी-कभी ही सही, आप कुछ समझदारी का काम भी कर ही लेते हैं, जैसे आज किया। रही बात 403 की, तो बस यही कहूंगा कि दिन में सपने देखना बुरी बात नहीं है।”

क्या था पूरा मामला
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से दो उम्मीदवारों के नामांकन के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि सपा तीसरा उम्मीदवार भी मैदान में उतारेगी। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज थी कि नामांकन के अंतिम दिन किसी तीसरे नाम का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि, इन अटकलों पर विराम लगाते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया कि पार्टी तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी और उनका मुख्य लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनावों में 403 सीटों पर जीत हासिल करना है।

इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख के दावे को आड़े हाथों लिया। गौरतलब है कि सुभासपा अध्यक्ष राजभर लगातार विपक्षी दलों और खासकर अखिलेश यादव पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं, जिससे राज्य का सियासी पारा गर्माया हुआ है।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026












