सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर दशहरा, दीपावली, तिहार और छठ जैसे महापर्वों को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर दशहरा, दीपावली, तिहार और छठ जैसे महापर्वों को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में नेपाल के कपिलवस्तु जिले के प्रमुख सीमा नाकों में शामिल मर्यादपुर में यात्रियों की सहायता के लिए नागरिक एवं यात्री सहायता कक्ष (हेल्प डेस्क) की शुरुआत कर दी गई है। पर्व के दौरान भारत से नेपाल लौटने वाले नेपाली नागरिकों और सीमा पार आने-जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
यात्रियों की सुरक्षा और त्वरित मदद पर जोर
नेपाल के कपिलवस्तु जिले की मर्यादपुर पुलिस चौकी के वरिष्ठ नायब निरीक्षक मिन बहादुर देउवा ने जानकारी दी कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से यात्रियों को जरूरी मार्गदर्शन देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। त्योहारी सीजन के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों और आवागमन के मार्गों पर चोरी, ठगी, सामान गुम होने या वाहन खराब होने जैसी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। इनसे निपटने के लिए हेल्प डेस्क पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं, जो चौबीस घंटे सक्रिय रहेंगी।
कपिलवस्तु जिले में नौ स्थानों पर बने हेल्प डेस्क
जिला पुलिस कार्यालय, कपिलवस्तु के अनुसार, आगामी पर्वों के मद्देनजर पूरे जिले में कुल नौ स्थानों पर यात्री सहायता कक्ष स्थापित किए गए हैं। इनमें सीमा क्षेत्र के मर्यादपुर के अलावा कृष्णानगर और चाकरचौड़ा शामिल हैं। इसके साथ ही तौलिहवा, चंद्रौटा, गोरुसिंगे, पिपरा, बहादुरगंज और पकड़ी में भी हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।
भारत में दशहरा और अन्य त्योहार मनाकर नेपाल की ओर लौटने वाले नागरिकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या संकट होने पर वे तुरंत नजदीकी सहायता कक्ष या वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से संपर्क करें।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026













