सिद्धार्थनगर

देश से तपेदिक को पूरी तरह समाप्त करने के संकल्प के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारंभ बुधवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, युवा एवं खेल मंत्री तथा केंद्रीय राज्यमंत्री खेल एवं रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

देश से तपेदिक को पूरी तरह समाप्त करने के संकल्प के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारंभ बुधवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, युवा एवं खेल मंत्री तथा केंद्रीय राज्यमंत्री खेल एवं रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसी राष्ट्रीय अभियान के क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर में भी इसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में बड़े पैमाने पर देखा गया।
कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस सजीव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, ‘माय भारत’ के प्रतिनिधि, एनसीसी अधिकारी और अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
क्या होगी ‘जोश टीम’ की भूमिका और कार्यप्रणाली?
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इस विशेष ‘जोश टीम’ में एक क्लास-1 अधिकारी, 05 ‘माय भारत’ वालंटियर और 05 एनसीसी कैडेट्स को शामिल किया गया है। यह सक्रिय टीम जिले के विभिन्न गांवों में घर-घर और क्षेत्र-क्षेत्र जाकर
टीबी के लक्षणों, शुरुआती जांच और समय पर उपचार के महत्व के बारे में बताएगी।
बीमारी से जुड़े बचाव के उपायों की जानकारी देगी और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करेगी।
पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों की जांच एवं उपचार सेवाओं से जोड़ेगी।
युवाओं और स्वयंसेवकों की इस सक्रिय भागीदारी के माध्यम से टीबी उन्मूलन अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, जिससे ग्रामीण स्तर पर सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026













