गोरखपुर

गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा शाहपुर में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। कमरे में पढ़ाई कर रहे 17 वर्षीय छात्र की फर्राटा पंखे की चपेट में आने से करंट लगने से मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा शाहपुर में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। कमरे में पढ़ाई कर रहे 17 वर्षीय छात्र की फर्राटा पंखे की चपेट में आने से करंट लगने से मौत हो गई। इस आकस्मिक हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्कूल से लौटने के बाद पढ़ने गया था छात्र
जानकारी के मुताबिक, मृतक दिव्यांश (17 वर्ष) पुत्र राजन, नगर पंचायत घघसरा स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 11वीं का छात्र था और वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को स्कूल से घर लौटने और भोजन करने के बाद दिव्यांश अपने कमरे में पढ़ाई करने चला गया था। इस दौरान उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
दरवाजा तोड़कर पहुंचे परिजन
काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब बाहर से आवाज देने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो घबराए परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दिव्यांश कमरे में रखे फर्राटा पंखे की चपेट में आने से गंभीर रूप से करंट की गिरफ्त में आ चुका था।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिजन तत्काल आनन-फानन में बेहोश छात्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचे, जहां चिकित्सीय टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही घघसरा चौकी प्रभारी आदर्श कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इकलौते और बड़े बेटे की इस तरह अचानक हुई मौत से माता-पिता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












