सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील क्षेत्र के पकड़ी बाजार के अंतर्गत एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के स्थानीय पत्रकार जनार्दन त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर अपमानित किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील क्षेत्र के पकड़ी बाजार के अंतर्गत एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के स्थानीय पत्रकार जनार्दन त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर अपमानित किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। इस घटना से स्थानीय पत्रकारों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों में गहरा रोष व्याप्त है। इसी के चलते आज आक्रोशित पत्रकार टीम ने शोहरतगढ़ थाने पहुंचकर इस कृत्य की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पकड़ी बाजार के लालपुर निवासी जनार्दन त्रिपाठी पशुपालन विभाग में पैरावेट के पद पर कार्यरत हैं और पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। हाल ही में पकड़ी बाजार के समीप स्थित धनगढ़िया गौशाला से जुड़े एक मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पत्रकार जनार्दन त्रिपाठी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद से यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
पत्रकार टीम की लिखित शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही संलिप्त आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026













