सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर धौरी कुइयां टोला कुड़वा गांव में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। गांव के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने और लाठी-ईंट से पीटकर लहूलुहान करने का आरोप है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर धौरी कुइयां टोला कुड़वा गांव में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। गांव के ही तीन लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने और लाठी-ईंट से पीटकर लहूलुहान करने का आरोप है। इस मारपीट में पीड़ित युवक के सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित मनोज कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि तीन अक्टूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर पर मौजूद था। उसी दौरान आरोपी राजमन, कृष्ण मोहन और बृजमोहन वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे।
जब मनोज ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंटों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और आंख में गंभीर चोटें आईं। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
इस संबंध में पुलिस ने चार अक्टूबर को पीड़ित की तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों राजमन, कृष्ण मोहन और बृजमोहन के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026












